मोदी Govt सिर्फ लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश में है: सचिन पायलट

अग्निपथ योजना' के विरोध में रविवार को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा रैली निकाली। अग्निपथ योजना के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट ने जमकर केंद्र को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'कोविड के बहाने से आपने(सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।'
आपको बता दें कि 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ आज कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। जहां केंद्र पर बरसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 'केंद्र सरकार मनमानी में जुटी है,देशप्रेम व बलिदान का जज्बा दिल में लिए, सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा हमारा गौरव हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्याग्रह के जरिए "नो रैंक, नो पेंशन" वाली नई आर्मी भर्ती योजना के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सचिन पायलट की नई पार्टी का काम जोरों-शोरों से जारी! IPAC तैयार कर रही खाका

बिना देरी किए केंद्र सरकार अपना फैसला वापस ले.

सैनी, माली समाज के आंदोलनकार्रियों पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है।